मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिकंदराराऊ के ब्रजबिहारी कौशिक ने बताया
कि वह भगदड़ की घटना के दौरान मौके पर ही मौजूद थे। सत्संग समाप्त होने के बाद जब
बाबा मंच से जाने लगे, तभी भीड़ उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगी। इस
दौरान वहां भगदड़ मच गई। जब हम लोगों ने भीड़ को ऐसा करने और भगदड़ से लोगों को बचाने
का प्रयास किया तो वहां तैनात बाबा के सुरक्षाकर्मियों ने हम लोगों जाने नहीं दिया
और रोक लिया।
कौशल प्रताप सिंह और ओमवीर सिंह राना ने बताया कि बाबा के पैर छूने
और फूलों को लूटने के लिए लगी होड़ के चलते भीड़ अनियंत्रित हो गई और वहां भगदड़ की
स्थिति बन गई। यही हादसे की वजह बनी। वहीं, एक और आरोपी राम
प्रकाश शाक्य को पुलिस ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया।
रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज
दिया। इससे पहले घटना के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर व अन्य आरोपी संजू यादव को
शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
अंध विश्वास का एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसमें बाबा के दो भक्त आपस में मोबाइल पर बातें कर रहे हैं। उनकी बातचीत की यह रिकार्डिंग है जिसमें एक भक्त कह रहा है कि पहले से तय था यह प्रलय आना। बाबा ने पहले ही कह दिया था। यह भी कोई बड़ी बात नहीं है। वे सभी निराकार के पास पहुंच गए हैं। किसी भी दिन बाबा उन्हें वापस ला सकते हैं। इससे अंधभक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
#HathrasTragedy #HathrasBhagadadh #latestupdate #latestnews