logo
Blog single photo

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी मुठभेड़ में चार जवान बलिदान

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी मुठभेड़ में चार जवान बलिदान

-      मुठभेड़ में इस्लामिक आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया

-      इस्लामिक आतंकि संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली हमले की जिम्मेदारी, रियासी में हिन्दू तार्थयात्रियों पर भी इस संगठन ने किया था हमला

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात इस्लामी आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक अफसर समेत 4 जवान वीरगति को प्राप्त हो गये। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी समूह ने ली है।

जानकारी के अनुसार, धारी गोते उराबंगी इलाके में सोमवार (15 जुलाई की रात लगभग 8 बजे यह मुठभेड़ शुरु हुई। इस दौरान आतंकियों ने सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में सेना ने ऑपरेशन लॉन्च किया। इस दौरान आतंकियों ने भागने की कोशिश की लेकिन सैनिको ने उनका पीछा किया। इसके बाद दोनों के बीच भारी गोलाबारी चालू हो गई। इसी मुठभेड़ में सेना के एक अफसर समेत 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इन जवानों को इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन 4 जवानों को बचाया नहीं जा सका। इस इलाके में ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस समेत सेना की तमाम टुकड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं और आतंकियों को खोज रही हैं। बताया गया है कि इस इलाके में 2-3 आतंकी अब भी छुपे हुए हैं।

घना जंगली इलाका होने के कारण आतंकियों की खोजबीन करने में ठिनाइयाँ आ रही हैं। बताया गया है कि इस मुठभेड़ में बलिदान हुए अफसर बृजेश थापा को कुछ दिनों पहले ही मेजर रैंक पर पदोन्नति हुई थी और वही इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। सेना द्वारा अभी तक बलिदान हुए जवानों के विषय में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। सेना के व्हाईट नाइट कॉर्प्स ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट लिख कर बताया है कि उन्हें कुछ जवानों के घायल होने की सूचना है।


इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के एक इस्लामी आतंकी समूह ने ली है। यह जैश ए मुहम्मद का ही एक मुखौटा संगठन है। इसी आतंकी समूह ने हाल ही में रियासी में हिन्दू तीर्थयात्रियों की एक बस पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में एक बच्चे समेत 9 हिन्दू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में जहाँ कश्मीर क्षेत्र शांत हो गया है, वहीं जम्मू क्षेत्र में लगातार कई हमले हुए हैं। इस क्षेत्र में सेना के काफिलों पर हमले की भी कई घटनाएँ सामने आई हैं। इनमें अब तक कई जवान मारे जा चुके हैं। इन आतंकियों को स्थानीय लोगों का समर्थन भी प्राप्त होने की बात कही जा रही है। जिस इलाके में यह हमला हुआ है, वहीं 26 जून, 2024 को तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

 #terroristattack #terroristencounter #kashmirtigers #indianarmyoperation

Top