- कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने किया भगवान चित्रगुप्त का आपमान
- सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
कांग्रेस पार्टी अपने मुंह पर तमाचा मारना या यू कहें की अपने ही मुंह पर थूकना कभी नहीं भूलती है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या कर दिया, तो हुआ ये है कि जबरन बुद्धजीवि बनने की मानसिक बिमारी से ग्रसित कांग्रेस अपने आप में ही एक हास्यास्पद संगठन बन चुका है। भाजपा द्वारा चुनावी घोषणा पत्र जारी होते ही उनपर थूकने के लिए दौड़ लगाने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपनी पार्टी के चेहरे पर ही थूक दिया। ये तो सभी जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और सनातन के विनाश की विचारधारा का गहरा रिश्ता है, और हो भी क्यों न, इसी क्रम में अति उत्सुकता, अति आत्मविश्वास के चलते पवन खेड़ा ने भगवान चित्रगुप्त जी पर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद उनके मुंह से निकले बोल उनकी हो पोल खोल गये।
ऐसा लग रहा था कि भाजपा के संकल्प पत्र की आलोचना करने नहीं अपनी विद्वेशपूर्ण मानसिकता का प्रदर्शन करने बैठे हों। पवन खेड़ा ने एक हास्य व्यंग करने के लिए यमराज और चित्रगुप्त जी का सहारा ले लिया, जिस तरह के शब्दावली और नीयत से खेड़ा ने ये बयान जाहिर किया तो ये साफ समझ आ गया कि इसमें ये फंसने वाले हैं और हुआ भी कुछ ऐसा ही, भगवान चित्रगुप्त पर की गयी टिप्पणी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी की धज्जियां उड़ाना शुरु कर दी।