पाकिस्तान
के आतंकी हरकतों पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जो पहले
भारत के भीतर आतंक भेजता था वो अब आटे को तरस रहा है। पीएम मोदी मध्य प्रदेश के
दमोह में कॉन्ग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर भी हमला बोला। उन्होंने सनातन
धर्म को डेंगू मलेरिया बताए जाने पर भी द्रमुक समेत अन्य पार्टियों को घेरा।
पीएम
मोदी दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के लिए वोट जुटाने पहुँचे थे। यहाँ
उन्होंने कहा कि विश्व भर में युद्ध के बादल छाए हुए हैं लेकिन भारत में युद्ध
स्तर पर काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा आगे ऐसा ही हो इसके लिए भाजपा को वोट
देना आवश्यक है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि जो देश पहले भारत
में आतंक की सप्लाई करता था आज आटे को तरस रहा है। उन्होंने कहा की इसके उलट भारत
का डंका दुनिया में बज रहा है जिससे लोगों को गर्व हो रहा है।
पीएम
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सेनाओं के लिए हथियार खरीदने में अपना फायदा देखती थी। उन्होंने
कहा कि तेजस जैसा विमान कांग्रेस के राज में नहीं बन पाता, उन्होंने वायु सेना
को मिले राफेल में भी अडंगा लगाया। पीएम मोदी ने फिलिपिन्स को बेचीं गई ब्रम्होस
मिसाइल का भी जिक्र किया, इसके
पहली खेप शुक्रवार (19 अप्रैल) को पहुँची है।
पीएम
मोदी ने कहा कि वह तीसरी बार सरकार बनने पर 3 करोड़ नए घर
बनवाएँगे। उन्होंने कहा इस इलाके में केन बेतवा लिंक परियोजना को पूरा किया जा रहा
है। इससे किसानों को भी पानी मिलेगा। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान उनका एक
बच्चे से उनकी पेंटिंग भी ली। पीएम ने कहा कि वह इस पेंटिंग के बाद पत्र लिख कर
भेजेंगे। उनकी माँ की पेंटिंग भी एक शख्स बना कर लाया था। पीएम मोदी ने इसे भी मंच
पर मंगाया।