जयश्रीराम....जय हिंद वंदे मातरम....एक्सपोज टाइम्स (Xpose Times) में आपका बहुत स्वागत है। आज मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में दिव्य और भव्य मंदिर में उनकी विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अति शुभ अवसर पर हम एक्सपोज टाइम्स के न्यूज पोर्टल की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। हमारे इस समाचार पोर्टल का एक मात्र उद्देश्य है राष्ट्रधर्म सर्वप्रथम और इस मार्ग पर चलकर हम अपने राष्ट्र भारत के साथ विस्मृत होते भारतवर्ष को आपतक लाते रहेंगे।
एक्सपोज टाइम्स की शुरुआत 2019 में 23 जनवरी को यू ट्यूब चैनल से हुई थी, चार वर्षों के इस यात्रा में आज यह पड़ाव आया है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपकों हमारा ये प्रयास अच्छा लगेगा औऱ आपका सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा।