फोटो सौजन्य-टीवी9भारतवर्ष
अयोध्या
स्थित भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए राम लला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार
अरुण योगीराज को अमेरिका ने वीजा नहीं दिया। अरुण अमेरिका में आयोजित होने वाले एक
कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ शामिल होने वाले थे। अमेरिका ने योगीराज के वीजा
आवेदान को निरस्त किये जाने का कारण भी नहीं बताया है। क्या यह एक सोची समझी साजिश
है या कुछ और इसका पता अमेरिका द्वारा वीजा निरस्त किये जाने के कारण सामने आने के
बाद ही पता चलेगा।
अरुण योगीराज जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति का शिल्प किया। उनके हाथों द्वारा निर्मित रामलला की मूर्ति को देख दुनिया भाव विभोर हो गयी थी। और उनके इस कला के सभी मूरीद हो गये थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमेरिका ने
वीजा से इनकार कर दिया है। इसकी पुष्टि अरुण योगीराज के पारिवारिक सूत्रों ने की
है साथ ही योगीराज ने भी मीडियों को इस विषय की जानकारी साझा की है। योगीराज 30
अगस्त से 1 सितंबर 2024 तक
रिचमंड, वर्जीनिया में ग्रेटर रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में
होने वाले 12वें AKKA विश्व कन्नड़
सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे। अमेरिका द्वारा वीजा देने से इनकार करने के बाद
कार्यक्रम के आयोजकों को झटका लगा है।
अमेरिका द्वारा
योगीराज का वीजा रिजेक्ट किये जाने के बाद उनके परिजनों ने नाराजगी जताई है।
परिजनों का कहना है कि यह उनकी अंतरराष्ट्रीय मान्यता और हाल ही में वैश्विक
प्रदर्शन के बावजूद हुआ है। मूर्तिकार अरुण योगीराज के परिजनों का कहना है कि उनकी
पत्नी पहले भी अमेरिका की यात्रा कर चुकी हैं, जिससे इनकार करना अप्रत्याशित
है, क्योंकि सभी व्यवस्थाएँ पहले से ही मौजूद थीं। उनका
एकमात्र उद्देश्य कार्यक्रम में शामिल होना और तुरंत वापस लौटना था। परिजनों का
कहना है कि अरुण योगीराज इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि ये अयोध्या के कार्यक्रम को पूरा करने के बाद ये उनकी पहली छुट्टी
होती।
बताया जा रहा है कि विख्यात मूर्तिकार अरुण योगीराज के वीजा आवेदन को अमेरिका
द्वारा अस्वीकार करने का कोई आधिकारिक
कारण भी नहीं बताया गया है। योगीराज ने रिचमंड,
वर्जीनिया में एसोसिएशन ऑफ कन्नड़ कूटस ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित एक
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लगभग दो महीने पहले वीजा के लिए आवेदन किया था।
हालाँकि, 10 अगस्त को बिना किसी कारण उनके आवेदन को कैंसल कर
दिया गया।