उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनई में लव जिहाद का एक मामला
सामने आया है, आरोप है कि एक मुस्लिम युवक मजहब छिपाकर हिन्दु महिला से रेप किया
और उसका अश्लील वीडियों बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। आरोपित का नाम जियाउल हक उर्फ
जिया है। जियाउल ने पीड़िता पर इस्लाम कबूल कर निकाह करने का दबाव भी बनाया है,
मना करने पर पीड़िता की पिटाई भी की। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद 20
अगस्त को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपित जियाउल ने कई और हिन्दु लड़कियों को
फंसाकर उनके साथ रेप किया है और अश्लील वीडियों बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
ऑप इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला मध्य लखनऊ के थाना
क्षेत्र महानगर का है। यहाँ 14 अगस्त को हिन्दू महिला ने
पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया है कि वह मुस्लिम समुदाय के एक
डॉक्टर के यहाँ घेरलू काम करती है। इसी घर के पास मूल रूप से बाराबंकी जिले का
रहने वाला ड्राइवर जियाउल हक रहता था। जियाउल हक ने खुद को हिन्दू बता कर पीड़िता
से दोस्ती कर लिया। एक दिन जियाउल पीड़िता को होटल में चाय-पानी करवाने के बहाने ले
गया। यहाँ उसने पीडिता को नशीला पदार्थ दे कर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ रेप
किया।
आरोप है कि रेप के दौरान जियाउल हक ने पीड़िता की अश्लील फोटो और
वीडियो बना लीं। इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने का डर दिखा कर जिया पीड़िता से कई
बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया। कुछ दिनों बाद आरोपित ने वीडियो डिलीट करने के नाम
पर पीड़िता से 1 लाख रुपए माँगे। पीड़िता ने किसी तरह पैसे जियाउल
हक को दिये। पैसे लेने के बावजूद आरोपित ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो उसके
कुछ रिश्तेदारों को भेज दिए।
ऑप इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि कुछ दिनों बाद बाद
जियाउल पीड़िता पर इस्लाम कबूल कर के खुद से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। इस से
परेशान होकर पीड़िता ने आरोपित का नंबर ब्लॉक कर दिया। नंबर ब्लॉक होने के बाद भी
जियाउल अलग-अलग नम्बरों से फोन और मैसेज करके पीड़िता को परेशान करने लगा। जब
पीड़िता ने वो नंबर भी ब्लॉक कर दिए तो जिया आते-जाते रास्ते में छेड़खानी करने लगा।
एक दिन उसने पीड़िता को रोक कर कहा, “अगर मुझ से शादी
नहीं करोगी तो तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दूँगा। अब धमकी नहीं दूँगा। ये सब
कर के दिखाऊँगा।”
जियाउल की धमकियों से पीड़िता ने खुद को बेहद डिप्रेशन में बताया। उसने अपनी जान-माल के खतरे की भी आशंका जताई है। शिकायत में OBC वर्ग की एक अन्य हिन्दू का नाम लिखते हुए दावा किया गया है कि जियाउल हक ने उसे भी इसी तरह से प्रताड़ित किया था। पुलिस ने जियाउल हक उर्फ़ जिया पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 123, 308 (2), 352, 351 (2), 126 (2), 77 और 64 के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।
#rapecase #lucknowrapecase #latestnews #breakingnews