logo
Blog single photo

Defence News: अभेद्य बनेगा भारतीय सेना का बेड़ा, जानिए क्या नया कर रही है सरकार

 भारत सरकार ने 1.45 लाख करोड़ के अधिग्रहण को दी मंजूरी सेना को जल्द मिलेगा नया टैंक, राडार और एयरक्राफ्ट

मोदी सरकार भारतीय सेना को लगातार मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC)  द्वारा 1.45 लाख करोड़ रुपये के दस पूंजी अधिग्रहण को मंजूरी दी गयी है। इससे भारतीय सेना जल्द ही नये टैंक, राडार और एयरक्राफ्ट की खरीदारी करेंगा। रक्षा मंत्रालय द्वारा एक्स (पहले ट्वीटर) पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि लड़ाकू वाहनों, वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार, डोर्नियर -228 विमान, अगली पीढ़ी के गश्ती और ऑफशोर गश्ती जहाजों की खरीद को मंजूरी मिल गई है।

घातक युद्धक टैंस से लैस होगी सेना

रक्षा मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि एओएन की कुल लागत का 99 प्रतिशत हिस्सा स्वदेशी स्रोतों (भारतीय) से खरीदे जायेंगे। भारतीय सेना के टैंक बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल्स की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। एफआरसीवी बेहतर गतिशीलता, सभी इलाकों में पहुंच सकने की क्षमता, बहुस्तरीय सुरक्षा, वास्तविक समय में स्थितिजन्य जागरूकता के साथ घातक और सटीक प्रहार करने की क्षमता से लैस भविष्य के मुख्य युद्धक टैंक होंगे। मंत्रालय के अनुसार वायु रक्षा गोलीबारी नियंत्रण रडार की खरीद के लिए भी एओएन प्रदान की गई, जो हवाई लक्ष्य का पता लगाएगा एवं उसकी निगरानी करेगा और गोलीबारी संबंधी समाधान प्रदान करेगा।

फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल्स खरीद को मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय सेना के टैंक बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए फ्यूचर रेडी कॉम्बट व्हीकल्स’ (FRCV) की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने प्रस्तावों को स्वीकृत किया। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 1,44,716 करोड़ रुपये की राशि के 10 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (AON) प्रदान की।

इस प्रस्ताव को फॉरवर्ड रिपेयर टीम (ट्रैक्ड) के लिए भी मंजूरी दी गई है, जिसके पास मशीनीकृत संचालन के दौरान यथास्थान पर मरम्मत करने के उपयुक्त देशव्यापी (क्रॉस कंट्री) आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह उपकरण आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन तथा आर्मर्ड रेजिमेंट दोनों के लिए अधिकृत है। मंत्रालय के अनुसार भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) की क्षमताओं को उन्नत करने के लिए तीन एओएन प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही डोर्नियर-228 विमान की खरीद के लिए भी मंजूरी दी गयी है।

दिवंगत महानिदेशक राकेश पाल को श्रद्धांजलि

मंत्रालय ने बताया कि बैठक के अंत में रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक (ICG) के दिवंगत महानिदेशक राकेश पाल, जो डीएसी के सदस्य भी थे, को श्रद्धांजलि दी। 18 अगस्त, 2024 को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से पाल का निधन हो गया था। रक्षामंत्री ने आईसीजी के विकास एवं विस्तार में महानिदेशक पाल के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति रक्षा मंत्रालय की ओर से हार्दिक संवेदना, प्रार्थना और अटूट समर्थन व्यक्त किया।

 #NewDefenceDeal #DefenceNews #IndianArmy #DefenceMinister #LatestNews


Top